लेटेस्ट न्यूज़

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकनी बंपर भर्ती... 90 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

NICL AO Recruitment 2025: NICL ने 266 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है और फेज-1 परीक्षा 20 जुलाई को हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
NICL AO Recruitment 2025
social share
google news

NICL AO Recruitment 2025: नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) स्केल-I के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें कि ये भर्ती 266 पदों पर की जाएगी और इसकी आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक इसकी फेज-I लिखित परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित होने की संभावना है, इसलिए ये सलाह दी जाती है की उम्मीदवार तैयारी अभी से शुरू कर दें.