MPPSC Transport SI Recruitment 2025: एमपी ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें महीने की मिलेगी कितनी सैलरी
MPPSC ने ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर के 35 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 20 जून से 19 जुलाई 2025 तक करें. योग्यता में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है. चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल के माध्यम से होगा.
ADVERTISEMENT

MPPSC Transport SI Recruitment 2025
MPPSC Transport SI Recruitment 2025: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और मध्य प्रदेश में सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में सब-इंस्पेक्टर (Transport SI) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आपको बता दें की ये भर्ती कुल 35 पदों पर की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से, यानी 20 जून 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 है.