लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी नौकरी की कर रहे तलाश तो ऑर्डनेंस फैक्ट्री में आईं हैं भर्तियां, कैसे करें आवेदन और कितना मिलेगा पैसा? सब जानें

Ordnance Factory Chanda Recruitment: ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा में DBW के 135 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन ऑफलाइन मोड में विज्ञापन के 21 दिनों के भीतर करना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ordnance Factory Chanda Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रक्षा मंत्रालय के अधीन म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा ने टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के 135 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कीया है. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी और प्रारंभिक अवधि एक साल की होगी, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर चार साल तक बढ़ाया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं.