DRDO Recruitment 2025: DRDO ने 148 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है पूरी प्रॉसेस और जल्द करें अप्लाई
DRDO Recruitment 2025: DRDO-RAC ने वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 148 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
ADVERTISEMENT

DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के भर्ती और मूल्यांकन केंद्र (DRDO-RAC) ने वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 148 पद भरे जाएंगे. आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन बाद होगी, जो जून 2025 के पहले सप्ताह में प्रकाशित होने की संभावना है.