BSF ने कॉम्बैटाइज्ड इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती... 200000 तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
BSF Air Wing Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) एयर विंग में ग्रुप 'A' इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है. कुल 9 पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट व पुनः-नियुक्ति आधार पर होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है.
ADVERTISEMENT

BSF Air Wing Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने साल 2025 के लिए एयर विंग में ग्रुप 'A' कॉम्बैटाइज्ड इंजीनियर पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation), शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट, डेपुटेशन सह री-अपॉइंटमेंट और री-अपॉइंटमेंट के आधार पर की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं.