BPSC Special Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग में टीचर बनने का मौका, 7279 पदों पर होने वाली भर्ती की डिटेल जानें
BPSC स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के तहत बिहार में विशेष विद्यालयों में 7,279 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. आवेदन 2 से 28 जुलाई तक होंगे.
ADVERTISEMENT

BPSC Special Teacher Recruitment 2025
BPSC Special Teacher Recruitment 2025: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ख़ास होने वाली है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के ख़ास विद्यालयों में हजारों शिक्षकों की भर्ती के लिए घोषणा की है. आपको बता दें कि BPSC ने स्पेशल टीचर रिक्रूटमेंट 2025 का नोटिफिकेशन 19 जून 2025 को जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 7,279 पदों पर बंपर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बहुत बड़ा अवसर है. आगे की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.