AIIMS जोधपुर ने ग्रुप-बी के इन पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
AIIMS Jodhpur Recruitment 2025: AIIMS जोधपुर ने विभिन्न ग्रुप-B पदों के लिए डिप्युटेशन आधार पर भर्ती निकाली है. कुल 40+ पदों पर लेवल 6 और 7 के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं. अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिन के भीतर है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से विवरण देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT

AIIMS Jodhpur
AIIMS Jodhpur Recruitment 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, तो अब वह समय आ चुका है, जब आप अपना सपना साकार कर सकते हैं. दरअसल भारत सरकार के तहत स्थापित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने विभिन्न ग्रुप-‘बी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती प्रक्रिया संविदा (डिप्युटेशन) के आधार पर की जा रही है. अगर आप प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा, या तकनीकी क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है.