लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में सरकारी टीचर बनने का धांसू मौका आया, 1 अगस्त से शुरू हैं आवेदन, सारी डिटेल जानिए

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने विभिन्न विषयों में 35 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर संविदा आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPRTOU Recruitment: आज के समय में एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाना युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. बढ़ता प्रतिस्पर्धा, सीमित अवसर और टफ सिलेक्शन प्रोसेस के बीच लाखों उम्मीदवार हर साल प्रयास करते हैं. लेकिन सफलता कुछ गिने-चुने लोगों को ही मिलती है. खासकर एजुकेशन के जैसे फील्ड में.वहीं बात करें सरकारी स्तर पर अवसर और भी सीमित होते जा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए संविदा आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों की नियुक्ति 6 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी.