लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 10वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, फुल डिटेल यहां जानिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने सत्र 2024-25 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11 से ऊपर के छात्रों को एक बार फिर आवेदन का मौका दिया है. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा में सहयोग देने के लिए चलाई जाती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Scholarship 2024-25: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 सत्र के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत एक बार फिर छात्रों को आवेदन का मौका दिया है. यह योजना कक्षा 11 से ऊपर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए है, जिसमें सभी वर्गों के पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.