यूपी के कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में इस कारण 28 और 29 अक्टूबर को नहीं होगी कोई परीक्षा, जानिए
यूपी के कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में 28 और 29 अक्टूबर को कोई परीक्षा नहीं होगी. जानिए क्या है वजह?
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आगामी 28 और 29 अक्टूबर को किसी भी कॉलेज, विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षण संस्थान में कोई परीक्षा नहीं होगी. यूपी सरकार ने 28 और 29 अक्टूबर को कोई भी परीक्षा नहीं कराने का आदेश जारी किया है. PET परीक्षा 2023 के मद्देनजर यूपी सरकार ने ये निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि 28 और 29 अक्टूबर को यूपी के 35 जिलों में चार पालियों में PET परीक्षा होगी.