बाइक पर 'पान की पीक' देख भड़के दरोगा और निकाल दी नाबालिग पर भड़ास... बस्ती के एसपी ने लिया फिर ये एक्शन
ADVERTISEMENT
Basti Police News: यूपी के बस्ती जिले में एक दरोगा ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्चे की पिटाई कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जहां एक दरोगा ने अपनी वर्दी की हनक एक बेकसूर और मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग पर निकाली. महज एक मामूली बात पर दरोगा की बेरहमी का शिकार हुआ बच्चा अब सदमे में है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.