लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह, भीषण मुठभेड़ में ढेर हुआ पूर्वांचल का कुख्यात शार्प शूटर

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल के कुख्यात शार्प शूटर भानु प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आजमगढ़, अम्बेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस की तरफ से इनामी इस अपराधी पर हत्या व डकैती के 40 से ज्यादा मामले दर्ज थे.

social share
Google CTA

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यूपी एसटीएफ (UP STF) को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पूर्वांचल के कुख्यात और शातिर अपराधी भानु प्रताप सिंह को अयोध्या में एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने एक भीषण मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. भानु प्रताप सिंह कई आपराधिक गैंग्स के लिए शार्प शूटर का काम करता था और लंबे समय से कानून की नजरों से बचकर फरार चल रहा था. इस एनकाउंटर को पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के आपराधिक गिरोहों के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.