लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर मिले 50 चोटों के निशान

ADVERTISEMENT

कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे 28 वर्षीय अतुल की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई. पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति समेत कई लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है.

social share
Google CTA

कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अतुल की प्रेमिका सुमन ने उसे फोन करके मिलने के लिए अपने घर बुलाया था. जैसे ही अतुल वहां पहुंचा, प्रेमिका के परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. हमला इतना बेरहमी से किया गया कि अतुल के शरीर पर करीब 50 चोटें आईं. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

अतुल गंभीरपुर गांव के पेट्रोल पंप पर काम करता था और ऑटो भी चलाता था. उसकी प्रेमिका सुमन शादीशुदा थी और उसका पति विकास अवस्थी भी गांव में रहता था. आरोप है कि इस मारपीट में विकास अवस्थी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. घटना के बाद पूरे गांव में सदमे का माहौल है. अतुल के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है.

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रेमिका सुमन, उसके पति विकास अवस्थी, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.