अतीक-अशरफ की हत्या का मुख्तार अंसारी पर पड़ गया ऐसा असर कि अब इस बात से खौफ खा रहा माफिया
Mukhtar Ansari News: यूपी में योगी सरकार आने के बाद से माफियाओं पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. उसी क्रम में बांदा जेल में बंद…
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: यूपी में योगी सरकार आने के बाद से माफियाओं पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. उसी क्रम में बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की इन दिनों नींद खराब है! आए दिन मुख्तार की किसी न किसी मामले पेशी होती है, क्या उसको शशरीर पेश होने में अब डर लगने लगा है? हाल ही में माफिया के खिलाफ बांदा में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है. बीते दिनों जब माफिया ब्रदर्स अतीक-अशरफ की हत्या हुई थी तब ऐसा कहा गया था कि मुख्तार बेचैन होकर एक जगह बैठा रहा था. क्या इसी कारण अब उसे पेशी में जाने से डर लगता है? हालांकि कई बार उसने कोर्ट में जज के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) से पेशी कराए जाने की मांग की थी, जिस कारण अब ज्यादातर मामलों में बांदा जेल से VC के माध्यम से ही पेशी कराई जा रही है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहती है.