लेटेस्ट न्यूज़

UP: सेना से भगोड़े ने की थी सपा विधायक के गनर की हत्या, ट्रेन में कार्बाइन लूट हुआ था फरार

Uttar Pradesh News: तीन महीने पहले समाजवादी पार्टी के विधायक मन्नू अंसारी के गनर से चलती ट्रेन में चाकू मार कर कार्बाइन लूटने कर वारदात…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: तीन महीने पहले समाजवादी पार्टी के विधायक मन्नू अंसारी के गनर से चलती ट्रेन में चाकू मार कर कार्बाइन लूटने कर वारदात को अंजाम सेना के भगोड़े सिपाही ने दिया था. जिसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ज्वेलरी शोरूम में लूट के दौरान लोगों ने दबोचा है. आरोपी के पास से लूटी गई कार्बाइन भी बरामद हुई है. फिलहाल लखनऊ जीआरपी की एक टीम डिप्टी एसपी के अगुवाई में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा रवाना कर दी गई है.

बीते 25 अक्टूबर को सुल्तानपुर में श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे समाजवादी पार्टी के विधायक मन्नू अंसारी के गनर राकेश कुमार को चाकू मारकर कार्बाइन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.

आरोपी ने ताबड़तोड़ 8 बार चाकू से हमला किया, जिससे राकेश की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. कार्बाइन लूटने वाला शख्स यूपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. सुल्तानपुर से लेकर लखनऊ वाराणसी के हर रूट पर सीसीटीवी खंगाले गए, ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस ने स्केच जारी किया लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा. लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लोगों ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोच लिया और कार्बाइन भी बरामद कर ली. चलती ट्रेन में गनर से कारबाईंन लूट की वारदात को अंजाम देने वाला सेना का भगोड़ा सिपाही संदीप यादव था.

संदीप यादव छिंदवाड़ा का रहने वाला है और कार्बाइन लूटकर छिंदवाड़ा में ही रहने लगा था. बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा में दुर्गा ज्वेलर्स में संदीप लूटी कार्बाइन के साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था.

दुर्गा ज्वेलर्स के मालिक को दो गोली मारकर लूट करने के बाद संदीप अपनी बाइक से भागने की फिराक में था, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई. बाइक नहीं स्टार्ट हुई तो स्थानीय लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए संदीप को घेर कर जमकर पीटा और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय पुलिस ने संदीप यादव से बरामद कार्बाइन के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया. फिलहाल संदीप यादव के पकड़े जाने के बाद लखनऊ जीआरपी के सीओ संजीव सिन्हा की अगुवाई में एक टीम छिंदवाड़ा रवाना कर दी गई है.

UP Weather Update: मकर संक्रांति के बाद यूपी में फिर बढ़ी गलन, इस तारीख से बदलेगा मौसम