लेटेस्ट न्यूज़

‘टी शर्ट खींची, छाती-नाभी पर लगाया हाथ’, महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर FIR में लगाए ये आरोप

Brijbhushan Sharan Singh News: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का मामला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Brijbhushan Sharan Singh News: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहलवान लगातार बृजभूषण की गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दोनों एफआईआर की कॉपी और पूरी डिटेल सामने आई है. आपको बता दें कि बृजभूषण के खिलाफ दर्ज 2 एफआईआर में कुछ आपत्तिजनक फेवर और छेड़छाड़ के कम से कम 10 मामलों की शिकायत की गई है. एफआईआर में 10 ऐसे मामलों का जिक्र है, जिनमें छेड़छाड़ और गलत नियत से हाथ लगाने का जिक्र है. शिकायत में गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है.