लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर के शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा ने क्यों की नोएडा में 22 साल की काजल की हत्या? वजह चौंका देगी

UP News: सुल्तानपुर के रहने वाले शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा ने नोएडा की रहने वाली 22 साल की काजल चौहान को मार डाला. हत्या के लिए पूरी योजना बनाई और पुलिस को भी गुमराह किया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने युवती की हत्या कर दी?

ADVERTISEMENT

Noida, Noida News, Noida Crime, Noida Viral News, Noida Police, Sultanpur, Sultanpur News, UP News, UP Viral News, नोएडा, क्राइम
UP News
social share
google news

UP News: 16 जनवरी के दिन नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में 22 साल की काजल चौहान की सड़क हादसे में मौत हुई थी. पुलिस इसे हादसा ही मान कर चल रही थी. मगर जैसे ही मामले की जांच शुरू की गई, तभी पुलिस को ये हत्या का मामला नजर आने लगा. अब पुलिस ने काजल चौहान की हत्या के मामले में शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों सुल्तानपुर के रहने वाले हैं.