हापुड़ में लावारिस सूटकेस खोला तो उसमें मिली 45 साल की महिला की लाश, कौन है मृतका का कातिल?
Hapur Crime News: हापुड़ जिले में पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा रजवाहे में एक सूटकेस के अंदर अज्ञात महिला (करीब 45 वर्ष) का शव मिला है. जानें क्या है मामला.
ADVERTISEMENT

Hapur Crime News
Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा रजवाहे में एक सूटकेस के अंदर अज्ञात महिला (करीब 45 वर्ष) का शव मिला है. शव की हालत देखकर अनुमान लगाया गया है कि महिला का शव एक सप्ताह पुराना हो सकता है. वहीं मौके पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.