पति का शर्मनाक कांड! मुरादाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित ने Gov टीचर पत्नी रूबी के साथ ये क्या किया?
UP News: मृतका रूबी मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थीं. उसका पति रोहित प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था. मगर इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में 35 साल की रूबी का शव बुधवार रात अपने बेडरूम में मिला. शव फंदे से लटका हुआ था. पहली नजर में ऐसा लग रहा था जैसे कि रूबी ने खुद ही अपनी जान दी हो. मगर जब इस मामले में रूबी के परिजनों की एंट्री हुई तो मामला अलग ही निकला.