लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: प्रेमिका का दिल रखने के लिए प्रेमी ने लूटी कार, की एक गलती, पुलिस ने पकड़ लिया

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लूट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. हुआ यूं कि प्रेमिका का दिल जीतने के लिए प्रेमी द्वारा रची…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लूट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. हुआ यूं कि प्रेमिका का दिल जीतने के लिए प्रेमी द्वारा रची गई लूट की साजिश का कानपुर की चकेरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दरअसल, प्रेमिका ने कार में घूमने की फरमाइश जाहिर की थी, जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका का दिल रखने के लिए कार ही लूट ली. लेकिन जब प्रेमी प्रेमिका के साथ कार में घूम रहा था तब चकेरी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने मामले में प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.