लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में पुलिस भर्ती, RO/ARO का पेपर लीक कराने में ये लड़की भी शामिल, शिवानी की कहानी अब खुली

UP Police, RO/ARO paper leak: इस बीच यूपी में पहले ही लीक हो चुके यूपी पुलिस भर्ती और RO/ARO भर्ती के पेपर को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है. इन पेपर लीक्स की एक महत्वपूर्ण कड़ी में लेडी गैंग मेंबर की जानकारी भी सामने आई है.

ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment, RO/ARO paper leak representative image
UP Police Recruitment, RO/ARO paper leak representative image
social share
google news

UP Police, RO/ARO paper leak: इस वक्त देश में NEET परीक्षा में कथित धांधली का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस मामले की अब सीबीआई जांच हो रही है. पिछले दिनों सरकार को नेट परीक्षा भी कैंसिल करनी पड़ी और गड़बड़ियों की आशंका को लेकर इसकी जांच भी सीबीआई को सौंपनी पड़ी. यूपी के लाखों स्टूडेंट्स इन गड़बड़ियों से प्रभावित हुए हैं. इस बीच यूपी में पहले ही लीक हो चुके यूपी पुलिस भर्ती और RO/ARO भर्ती के पेपर को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है. इन पेपर लीक्स की एक महत्वपूर्ण कड़ी में लेडी गैंग मेंबर की जानकारी भी सामने आई है.