बरेली में मोबाइल चोरी के शक में पहले की पिटाई फिर चलती ट्रेन से फेंक दिया, युवक की हुई मौत
Bareilly News Hindi: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चलती ट्रेन में एक युवक पर मोबाइल…
ADVERTISEMENT

Bareilly News Hindi: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चलती ट्रेन में एक युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा. इस दौरान उस युवक को तालिबानी सजा दी गई. युवक की काफी पिटाई की गई. हद तो तब हो गई जब उस युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया. इस दौरान दूसरी साइड से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. युवक की चोरी के आरोप में पिटाई करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.