शर्मनाक! बिजनौर में ‘शराब खरीदने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां की हत्या की’
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में शराब खरीदने के लिए रुपये न देने पर एक बेटे ने अपनी मां…
ADVERTISEMENT

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में शराब खरीदने के लिए रुपये न देने पर एक बेटे ने अपनी मां के सिर पर कथित तौर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि शुक्रवार सुबह चांदपुर थाना क्षेत्र के लेनपुरी गांव से देवेंद्र सैनी (25) द्वारा अपनी मां समुंद्रा देवी (65) की कथित तौर पर डंडे से मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली.

