लेटेस्ट न्यूज़

बकरे को दुलारते हुई नजर आई शाइस्ता, बकरीद पर सामने आया अतीक की पत्नी का ये वीडियो

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (50 हजार रुपये इनामिया)…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (50 हजार रुपये इनामिया) पुलिस के लिए एक पहेली बन गई है. दरअसल, पुलिस को कई बार शाइस्ता की लोकेशन का इनपुट मिला, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो गई. इस बीच पुलिस को शाइस्ता परवीन का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह बकरे को खिलाते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो में शाइस्ता ने चेहरे पर मास्क पहन रखा है. यह वीडियो उस समय सामने आया है, जब देश में बकरीद मनाई जा रही है. हालांकि, यह वीडियो पुराना है या ताजा, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.