लेटेस्ट न्यूज़

संभल में धर्मांतरण का अजीब मामला, छात्र के घर आकर टीचरों ने जला दिए ये पोस्टर? केस दर्ज

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिरसानाल गांव से एक सनसनीखे ज मामला सामने आया है. यहां एक क्रिश्चियन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिरसानाल गांव से एक सनसनीखे ज मामला सामने आया है. यहां एक क्रिश्चियन स्कूल की दो अध्यापिकाओं पर संगीन आरोप लगे हैं. क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुनीता नामक मां का आरोप है कि स्कूल की अध्यापिकाओं ने जबरन उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश की. सुनीता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो अध्यापिकाओं ने कथित तौर पर घर के मंदिर में रखी हुईं भगवान की मूर्तियां फेंक दीं और देवी-देवताओं के चित्र वाले पोस्टर जला दिए. वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने सुनीता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.