UPTak Baithak Logo

संभल: कावंड़ियों पर फेंका गया थूक या पानी? जमकर मचा बवाल, पुलिस ने लिया ये एक्शन

संभल जिले के नखासा क्षेत्र में सोमवार शाम कावड़ियों पर पानी या थूक फेंकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

संभल जिले के नखासा क्षेत्र में सोमवार शाम कावड़ियों पर पानी या थूक फेंकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, कांवड़िए जब घटनास्थल से निकल रहे थे, तब उनके ऊपर घरों की छत से कथित तौर पर थूक या पानी फेंका गया, जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया. इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कावड़ियों को समझकर शांत किया.