लेटेस्ट न्यूज़

संभल में गणेश मेले से लौट रही महिला दारोगा से दो सिपाहियों ने ही कर दी छेड़खानी, फिर हुआ ये

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में चल रहे गणेश मेले से ड्यूटी करके लौट रहीं महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़, अभद्रता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में चल रहे गणेश मेले से ड्यूटी करके लौट रहीं महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़, अभद्रता कर गाली-गलौच की घटना सामने आई है. हैरान करने वाली बात यह है कि महिला दारोगा के साथ इस घटना को अंजाम देने का आरोप संभल जिले में तैनात दो सिपाहियों पर ही लगा है. वहीं, अब एसपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत के आदेश पर दोनों ही आरोपी सिपाहियों के खिलाफ छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है. साथ ही एसपी ने दोनों सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की है.