लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति और होगी कुर्क

Prayagraj News: अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि पूर्व सांसद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद की प्रयागराज स्थित धूमनगंज के चकिया इलाके में 6 करोड़ रुपये की जमीन और उसके भाई व पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की देवघाट जलवा में 7 करोड़ रुपये की जमीन को पुलिस ने चिह्नित किया है. इन जमीनों की कुर्की के लिए धूमनगंज पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर डीएम ने अनुमति दे दी है. ऐसा माना जा है कि पुलिस अब बहुत जल्द ही चकिया और जलवा इलाके में दोनों भाइयों की जमीनों को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी.