लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर के कब्रुद्दीनपुर में 5 बहनों के इकलौते भाई अनुराग यादव का गला ही काट दिया, कौन था ये युवक?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अनुराग यादव नाम के युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई है. ये दिल दहला देने वाली वारदात तब हुई जब अनुराग अपने घर के बाहर मंजन कर रहा था. इसी दौरान पड़ोसी युवक तलवार लेकर आया और दिनदहाड़े अनुराग का सिर काट गया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Janupur Anurag Yadav news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अनुराग यादव नाम के युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई है. ये दिल दहला देने वाली वारदात तब हुई जब अनुराग अपने घर के बाहर मंजन कर रहा था. इसी दौरान पड़ोसी युवक तलवार लेकर आया और दिनदहाड़े अनुराग का सिर काट गया. इस लोमहर्षक वारदात ने इलाके में कोहराम मचा दिया है. इससे जुड़े कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर ये अनुराग यादव कौन था? अनुराग की अपने पड़ोसी युवक से ऐसी क्या अदावत थी कि उसने सरेआम उसे इतनी दर्दनाक मौत दे दी? आइए आपको सिलसिलेवार इन सवालों के जवाब बताते हैं. 

पहले अनुराग यादव से जुड़ी पूरी वारदात जानिए

ये पूरा मामला जौनपुर के कब्रुद्दीनपुर गांव का है. ये गौराबादशाहपुर थाने में पड़ता है. अनुराग यादव बुधवार सुबह अपने घर के बाहर बैठकर मंजन कर रहा था. इसी दौरान पड़ोसी युवक घर से तलवार लेकर निकला और उसकी गर्दन काटकर मौके से फरार हो गया. 

कौन था अनुराग यादव? 

अनुराग 5 बहनों का इकलौता भाई था. अनुराग यादव राज कॉलेज में इंटरमीडिएट का स्टूडेंट था. इसके अलावा वह ताइक्वॉंन्डो का भी माहिर खिलाड़ी था. अनुराग ने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वॉन्डो टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. इसके अलावा वह नोएडा में हुए ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल भी जीत चुका था. 

किसने और क्यों काटा अनुराग का सिर? 

इस भयानक वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. डीएम और एसपी के अलावा कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई. ग्राम प्रधान के मुताबिक ग्राम समाज की एक जमीन को लेकर अनुराग और उसके पड़ोसी के परिवार में विवाद चल रहा था. एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों में पिछले 40 साल से ये विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक पड़ोसी लालता यादव और उसके छोटे ल़़के रमेश ने मिलकर अनुराग पर हमला किया था. लालता यादव बीसीसीएल कोयलरी का रिटायर्ड कर्मचारी है.