पीलीभीत में रेप पीड़िता ने जिस पुलिसवाले पर लगाया था संगीन आरोप उसके संग अब ये हुआ
Pilibhit News: पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के मामले में अमरिया थाना के प्रभारी को निलंबित कर दिया और प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Pilibhit News
Pilibhit News: पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के मामले में अमरिया थाना के प्रभारी को निलंबित कर दिया और प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी (सीओ) की जांच रिपोर्ट में थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह को लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की. एसपी ने अमरिया थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए और निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को अमरिया का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के शव को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द खाक कर दिया गया.