लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन हरिद्वार में मिली

नोएडा में एक महिला से बदसलूकी करने के आरोप में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गिरफ्तार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा में एक महिला से बदसलूकी करने के आरोप में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गिरफ्तार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम लगी हुई है. इस बीच, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली है. हरिद्वार में कुछ देर के लिए त्यागी का फोन ऑन हुआ था, फिर फोन बंद हो गया.