लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में खाकी शर्मसार! दरोगा पर 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप

मुजफ्फरनगर जिले में एक दरोगा पर यौन शोषण का आरोप लगा है. पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां एक एक युवती ने एक दरोगा पर 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि मारपीट के एक मामले की जांच के दौरान दरोगा ने युवती के साथ बलात्कार किया.

ये भी आरोप है कि इस दौरान आरोपी दरोगा ने पीड़ित युवती के कुछ अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे. जिसके बाद दरोगा 5 साल तक युवती को कथित तौर पर बैलकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा था. दरोगा फिलहाल मेरठ जिले में तैनात है और एसपी ग्रामीण द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भोपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अजय बालियान नाम के एक दरोगा पर 5 साल तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि साल 2019 में पीड़ित युवती के चाचा और पिता का जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज अजय बालियान ने इस मामले की जांच के दौरान पीड़ित युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम देते हुए उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे.

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा अजय बालियान उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा था.

मेरठ में तैनात है दरोगा

जानकारी के मुताबिक इस समय आरोपी दरोगा अजय बालियान मेरठ जिले में तैनात है. वहीं, युवती की शिकायत के बाद इस मामले की जांच जहां एसपी ग्रामीण को दी गई है तो वहीं एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने क्या कहा?

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा एक सब इंस्पेक्टर अजय के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए गए हैं और यह इंस्पेक्टर जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाने की सीकरी चौकी पर 2019 में तैनात था. फिलहाल यह मेरठ में तैनात ह. मामले को जांच एसपीआरए को दी गई है. जांच में आए निष्कर्ष के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.