UPTak Baithak Logo

मुकेश और ओमपाल हापुड़ में बना रहे थे कछुए की सब्जी! तभी इन दोनों के साथ हो गया कांड

Hapur News: आपने अब तक सुना होगा कि लोग मछली, मुर्गे और बकरे का मांस खाते हैं. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि लोगों को कछुए के मांस का भी शौक है? बता दें कि हापुड़ से इसी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Hapur Crime News
Hapur Crime News
social share
Google CTA

Hapur News: आपने अब तक सुना होगा कि लोग मछली, मुर्गे और बकरे का मांस खाते हैं. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि लोगों को कछुए के मांस का भी शौक लग गया है? बता दें कि हापुड़ जिले से इसी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट के पास पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कछुए का शिकार करने के बाद उसकी सब्जी बना रहे थे. स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शिकारियों को कछुआ खाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों को प्रतिबंधित जीव का शिकार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.