UPTak Baithak Logo

यही 3 नंबर वाला शख्स था अनुज सिंह जिसका हुआ एनकाउंटर, अब 1, 2 और 4 वालों में किसका नंबर?

Sultanpur Robbery Case: सुलतानपुर लूटकांड के सिलसिले में बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर एक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में उन आरोपियों का जिक्र था, जो लूटकांड के वक्त दुकान में मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

Sultanpur Case
Sultanpur Case
social share
Google CTA

Sultanpur Robbery Case: सुलतानपुर लूटकांड के सिलसिले में बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर एक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में उन आरोपियों का जिक्र था, जो लूटकांड के वक्त दुकान में मौजूद थे. तस्वीर में बाकायदा नंबर देकर पांचों आरोपियों का जिक्र था. उनमें 1 नंबर पर अंकित, 2 पर अरबाज, 3 पर अनुज प्रताप सिंह, 4 पर फुरकान और 5 पर मंगेश यादव का नाम था. इन पांच आरोपियों में से 5वें नंबर वाले मंगेश यादव और तीसरे नंबर वाले अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हो गया है. अनुज के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज है कि अब बचे तीन आरोपियों में से किसका नंबर है? खबर में जानिए इस मामले में अबतक STF ने क्या कार्रवाई की है?