लेटेस्ट न्यूज़

यौनवर्धक दवाएं खाकर दरिंदा बना हमीरपुर का ये शख्स, शादी के 7 दिन बाद पत्नी की हुई दर्दनाक मौत

हमीरपुर जिले में 8 दिन पहले शादी करके ससुराल पहुंची नवविवाहिता को पति की हैवानियत का शिकार होना पड़ा. पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से संबंध बनाए (प्राकृतिक और अप्राकृतिक) और अपनी हवस के चक्कर में पत्नी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

ADVERTISEMENT

hamirpur news
hamirpur news
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 8 दिन पहले शादी करके ससुराल पहुंची नवविवाहिता को पति की हैवानियत का शिकार होना पड़ा. पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से संबंध बनाए (प्राकृतिक और अप्राकृतिक) और अपनी हवस के चक्कर में पत्नी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. हालत ज्यादा खराब होने पर पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि पीड़िता की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी बदतर थी. लड़की के भाई ने ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है.