UPTak Baithak Logo

प्रेमिका के चक्कर में लखनऊ के संतोष यादव ने पत्नी को फिनायल पिलाया, बेटियों ने देखा तो ये किया

UP News: लखनऊ में प्रेमिका के चक्कर में एक पति अपनी पत्नी और बेटियों के साथ बड़ा कांड कर बैठा. आरोपी पति ने पत्नी के साथ खूब मारपीट की और फिनायल तक पिला दिया तो बीच में आई दोनों मासूम बेटियों को भी नहीं छोड़ा.

ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow
social share
Google CTA

UP News: लखनऊ के तालकटोरा के रहने वाले संतोष यादव ने अपने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी और 2 मासूम बेटियों के साथ जो किया, उसने सभी को सकते में डाल दिया. आरोप है कि संतोष ने पहले अपनी पत्नी सोनी के साथ खूब मारपीट की. जब पत्नी अधमरी हो गई तो पति संतोष ने उसे जान से मारने के लिए उसके मुंह में जबरन फिनायल डाल दिया. अपनी मां को बचाने के लिए जब दोनों मासूम बेटियां बीच में आई तो आरोपी ने उनके साथ भी जमकर मारपीट कर दी.