लेटेस्ट न्यूज़

प्‍यार तूने क्‍या किया! रात में प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया युवक, फिर हुआ ऐसा हाल

Uttar Pradesh News : यूपी के कौशांबी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को महंगा पड़…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : यूपी के कौशांबी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को महंगा पड़ गया. परिजनों ने प्रेमी युवक को पकड़ कर उसे हाथ पैर बांध पहले उसकी जमकर पिटाई की. फिर किसी धारदार हथियार से सिर पर मार कर मौत के घाट उतार दिया और उसे लेजाकर सड़क किनारे फेंक दिया. जब ग्रामीणों ने सुबह शव देखा इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने मौके पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. जब मृतक युवक के परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया. रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.