अस्पताल में सो रहे डॉक्टर पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जौनपुर में मर्डर से दहशत
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur News) में बदमाशों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया है. बुधवार की रात जलालपुर थाना क्षेत्र…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur News) में बदमाशों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया है. बुधवार की रात जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहा स्थित अस्पताल में सो रहे डॉक्टर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली सीने, आंख और पीठ पर लगी जिससे उनकी मौत हो गई. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.