लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी : एक साल बाद दिवाली मनाने घर आए राजेंद्र गुप्ता ने अपने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया ये कदम

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
प्रतीकात्मक तस्वीर
social share
google news

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी. व्यक्ति के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा. व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. दीपावली के दिन व्यक्ति ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.