लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: रास्ता भटक गई किशोरी को बंधक बनाकर 3 सालों से वेश्यावृत्ति करा रही थीं महिलाएं!

हरदोई के अतरौली इलाके में दिल्ली की रहने वाली किशोरी को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

हरदोई के अतरौली इलाके में दिल्ली की रहने वाली किशोरी को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस किशोरी का रेस्क्यू किया है. दरअसल 3 साल पहले भाई के साथ अपने घर लौट रही किशोरी की बस छूट गई थी, जिसके बाद उससे मिले अनजान दंपत्ति ने एक लाख रुपये में उसे बेच दिया था और उसके साथ वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी. सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और किशोरी को मुक्त कराया है.