लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: शादी समारोह में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो बारातियों को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे में डांस करने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो बारातियों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे में डांस करने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो बारातियों को गोली लग गई है. दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है, जहां अभी भी दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. हर्ष फायरिंग की सूचना पर राठ थाने की पुलिस फायरिंग करने वाले की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है.