लेटेस्ट न्यूज़

कलयुगी कंस! हमीरपुर में भाई ने की थी बहन और 2 भांजियों की हत्या, बचने के लिए किया ये काम

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में मां और दो मासूम बेटियों की रूम हीटर में आग लगने से जल कर हुई मौत के मामले…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में मां और दो मासूम बेटियों की रूम हीटर में आग लगने से जल कर हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोप है कि शराब के लिए रुपये ना देने पर सगे भाई ने ही बहन और दोनों भांजियों की सिल बट्टे से कुचल कर हत्या के बाद घर में आग लगाई थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के जलला में 11 जनवरी को एक अग्निकांड में दो मासूमों सहित एक महिला की जलकर मौत हुई थी. इसपर महिला के ससुर ब्रम्हादिन ने जिलाधिकारी और एसपी को बताया था कि यह मौतें आग लगने से नहीं बल्कि तीनों की हत्या कर आग लगाई गई है. उन्होंने हत्या करने का आरोप अपनी बहू अनीता के भाई रामप्रकाश पर लगाया था.

वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी आग लगने से पहले ही मौत की पुष्टि हुई थी. तब भी पुलिस इसे तेहरा हत्याकांड मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह हत्याकांड ही निकला.

हमीरपुर एसपी शुभम पटेल ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘भाई ने ही शराब के लिए पैसे ना मिलने पर इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी आया था कि तीनों की मौत आग लगने से पहले हो चुकी थी. साथ ही सांस लेने वाली नली में कार्बन ना मिलने की बात आई थी.

वहीं महिला के पति राजू पाल ने अपने साले के खिलाफ भी तहरीर दी थी. जिसपर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करके जब पूछताछ की तो पता चला कि शराब के लिए पैसा ना मिलने पर भाई ने सिल बट्टे से कुचल कर अपनी बहन वा मासूम भांजियों की हत्या की थी और घर में आग लगा कर बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

हमीरपुर: ‘तंग ना कर ऐ जिंदगी, तेरी कसम हर तरफ से हारा हूं’ स्टेटस लगा युवक ने किया सुसाइड?