लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा में बुजुर्ग की हत्या की मास्टरमाइंड निकली उसकी पोती, रिंका चौहान ने इस डर से करवाया था मर्डर

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां संपत्ति की लालच में रिंका चौहान नामक युवती ने अपने बाबा की कथित तौर पर हत्या करवा दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Basti News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां संपत्ति की लालच में रिंका चौहान नामक युवती ने अपने बाबा की कथित तौर पर हत्या करवा दी. आरोप है कि रिंका ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों की मदद ली थी. सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिंका के दादा रेलवे विभाग के रिटार्यड कर्मचारी थे. रिंका की उसकी दादा से ज्यादा बनती नहीं थी. ऐसे में उसे डर था कि दादा कहीं पूरी संपत्ति दूसरे भाइयों के नाम ना कर दें. इस डर के कारण रिंका ने अपने एक दोस्त दिनेश को हत्या करने की सुपारी दे डाली और वारदात से एक दिन पहले खुद फ्लाइट से पूणे चली गई.