लेटेस्ट न्यूज़

माफिया मुख्तार की फरार पत्नी को लेकर गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी टिप, दिक्कतों में अंसारी परिवार!

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को मुख्तार अंसारी के गैंग IS-191 के फरार चल रहे इनामिया सदस्य शाहिद पुत्र कुर्बान को माफिया के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

mukhtar with wife afsha ansari
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की पुलिस तलाश कर रही है. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को मुख्तार अंसारी के गैंग IS-191 के फरार चल रहे इनामिया सदस्य शाहिद पुत्र कुर्बान को माफिया के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया. इसके बाद से मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई मंसूर अंसारी फरार चल रहा है और पुलिस उसे खोज रही है. बता दें कि शाहिद मनोज राय हत्याकांड में वांछित अपराधी है. इसके तीन सहयोगियों पर कोर्ट में ट्रायल भी चल रहा है और वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद भी है.