UPTak Baithak Logo

सोनभद्र जेल से रिहा हुआ गैंगस्टर सुंदर भाटी, वाराणसी से फ्लाइट पकड़कर निकला इस जगह

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को सोनभद्र जेल से रिहा किया गया है। वह सपा नेता की हत्या के मामले में सजा काट रहा था और अब एसटीएफ की नजर में है.

ADVERTISEMENT

surendra bhati
surendra bhati
social share
Google CTA

Surendra Bhati News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को सोनभद्र जेल से रिहा कर दिया गया है. वह सपा नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सुंदर भाटी वाराणसी से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली चला गया. हालांकि, जेल से छूटने के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम लगातार सुंदर भाटी की निगरानी कर रही है.