लेटेस्ट न्यूज़

राम-राम नहीं करने पर दे दी गई दर्दनाक मौत? बिजनौर का ये मामला जानकर आप भी दंग रह जाएंगे

UP News: बिजनौर में राम-राम नहीं करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. गांव में घटना को लेकर तनाव है. भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है.

ADVERTISEMENT

Bijnor, Bijnor News, Bijnor Crime, Bijnor Police, UP News, UP Viral News, UP Crime, Bijnor Viral News
Bijnor, Bijnor News, Bijnor Crime, Bijnor Police, UP News, UP Viral News, UP Crime, Bijnor Viral News
social share
google news

UP News: बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग की दबंगों ने हत्या कर डाली है. आरोप है कि दबंगों ने राम-राम नहीं करने पर बुजुर्ग की हत्या कर डाली. इस मामले के बाद से गांव में तनाव है. मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दबंग हिस्ट्रीशीटर डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है. डालचंद पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उस पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि सुबह-सुबह राम-राम नहीं करने पर ही आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है.