लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: ‘तुम्हारी बेटी प्रेग्नेंट है’…बॉयफ्रेंड ने बोला झूठ तो पिता ने कर दी बेटी की हत्या

Knapur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने ही बेटी की बेहरमी से…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

Knapur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने ही बेटी की बेहरमी से हत्या कर दी. बेटी के प्रेमी की झूठी फोन कॉल पर पिता ऐसा आग बबूला हुआ कि उसने अपने हाथों से बेटी का गला घोट दिया, जबकि बेटी दुहाई देती रही कि, ‘पिताजी ऐसा कुछ नहीं है…लड़का झूठ बोल रहा है.’ वहीं अब उस बेटी की मां ने अपने हत्यारे पति के खिलाफ बेटी की हत्या की एफआईआर लिखाई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है.