UPTak Baithak Logo

पुलिस को बिना बताए ₹1.50 लाख फिरौती की रकम देकर किडनैपर्स से छुड़ाया बेटा, संभल में गजब हुआ

UP News: संभल में एक परिवार बेटे को बिना पुलिस को बताए अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया. परिवार ने बेटे के लिए अपहरणकर्ताओं को 1 लाख 50 हजार रुपये फिरौती के दिए. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Sambhal
Sambhal
social share
Google CTA

UP News: संभल सदर कोतवाली के बेगम सराय का रहने वाला 14 साल के छात्र का बुधवार शाम अपहरण कर लिया गया. ये घटना उस समय घटी जब वह मोमोज लेने के लिए घर से निकला था. जब काफी देर तक बेटा घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परिजनों को लगा कि बेटा शायद दोस्तों में चला गया हो. ऐसे में वह उसे खोजते रहे. मगर उसका कुछ पता नहीं चला.