लेटेस्ट न्यूज़

महंगी विदेशी ब्रांड की शराब बोतलों में नकली माल... गाजियाबाद का ये सीन देख ड्रिंक के शौकीन लोग हिल जाएंगे

अगर आप विदेशी ब्रांड की महंगी शराब के शौकीन हैं तो गाजियाबाद में आबकारी विभाग का यह खुलासा आपको चौंका देगा. आबकारी विभाग ने गाजियाबाद में चल रहे एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है.

ADVERTISEMENT

fake liquor in expensive bottles
fake liquor in expensive bottles
social share
Google CTA

अगर आप विदेशी ब्रांड की महंगी शराब के शौकीन हैं तो गाजियाबाद में आबकारी विभाग का यह खुलासा आपको चौंका देगा. आबकारी विभाग ने गाजियाबाद में चल रहे एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है. यहां एक गिरोह सस्ती और तस्करी वाली शराब को महंगे विदेशी ब्रांडों की खाली बोतलों में भरकर बेचने का काम बड़े पैमाने पर कर रहा था. हैरानी की बात यह है कि यह अवैध कारोबार आबकारी विभाग की ओर से आवंटित एक मॉडल शॉप से ही चल रहा था और इसमें वहीं के कर्मचारी लिप्त पाए गए.