लेटेस्ट न्यूज़

सुलतानपुर: पांच पुलिसकर्मियों पर युवक को मारने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, FIR दर्ज

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले की कादीपुर कोतवाली में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले की कादीपुर कोतवाली में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विपुल कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि मृत युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सिपाही जितेंद्र, दानिश व सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.